Saturday, 12 October 2013

Gk a

रेपो रेट-
रोजमर्रा के कामकाज के लिए बैंकों को भी बड़ी-बड़ी रकमों की ज़रूरत
पड़ जाती है,ऐसी स्थिति में बैंक देश के केंद्रीय बैंक, यानि भारतीय
रिजर्व बैंक (आरबीआई) से लोन(कर्ज) लेते है। आरबीआई उन्हे कम
अवधि के लिए लोन देता है। यह ओवरनाइट लोन कहा जाता है।इस
तरह के ओवरनाइट लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज
(interest) वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।
अब आप आसानी से समझ सकते हैं कि जब बैंकों को कम दर पर लोन
उपलब्ध होगा, तो वे भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए
अपनी ब्याज दरों को कम कर सकते हैं, ताकि लोन लेने वाले
ग्राहकों में ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ोतरी की जा सके, और ज़्यादा रकम
लोन पर दी जा सके। इसी तरह यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट में
बढ़ोतरी करेगा, तो बैंकों के लिए लोन लेना महंगा हो जाएगा, और वे
भी अपने ग्राहकों से वसूल की जाने वाली ब्याज दरों को बढ़ा देंगे।
रिवर्स रेपो रेट-
जैसा इसके नाम से ही साफ है, यह रेपो रेट से उलटा होता है। रिवर्स
रेपो वह रेट है, जिस पर कोई भी कमर्शियल बैंक रिजर्व बैंक
को पैसा उधार देते हैं। बैंक रिजर्व बैंक में अपना पैसा लगाना पसंद
करते हैं क्योंकि इससे उनका पैसा एक अच्छे ब्याज(interest) दर
पर सुरक्षित हाथों में जमा होता है। जब रिज़र्व बैंक को लगता है
की बाज़ार में तरलता अधिक है यानि पैसा ज्यादा है तो वह बाज़ार से
पैसा कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करता है। जब रिवर्स रेपो रेट
बढता है तब बैंक अपना पैसा रिजर्व बैंक के पास रखते है जिससे उन्हें
जोखिम रहित ब्याज मिलाता है, जिससे बैंक के पास अपने ग्राहकों के
लिए पैसा कम रहता है जो बाज़ार से तरलता को कम
करता यानि पैसा कम हो जाता है।
कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) : देश में लागू बैंकिंग नियमों के तहत
प्रत्येक बैंक को अपनी कुल कैश रिजर्व का एक निश्चित
हिस्सा रिजर्व बैंक के पास रखना ही होता है, जिसे कैश रिजर्व
रेशो अथवा नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) कहा जाता है। इस
नियम की जरूरत इसलिए है कि यदि किसी भी वक्त किसी भी बैंक में
बहुत बड़ी तादाद में जमाकर्ताओं को रकम निकालने की ज़रूरत महसूस
हो, तो बैंक पैसा चुकाने से इन्कार न कर सके। सीआरआर ऐसा साधन
है, जिसकी सहायता से आरबीआई बिना रिवर्स रेपो रेट में बदलाव
किए बाज़ार से नकदी की तरलता (पैसों)को कम कर सकता है। अगर
आरबीआई को लगता है कि बाजार में पैसे की सप्लाई को कम
किया जाए तो वह सीआरआर बढ़ा देता है। इसके विपरीत अगर
उसको लगता है तो सीआरआर के रेट को घटाकर बाजार में
मनी सप्लाई बढ़ा सकता है। सीआरआर और रेपो रेट में अंतर
इतना ही है कि सीआरआर में बदलाव बाजार को लंबे समय बाद
प्रभावित करता है जबकि रेपो और रिवर्स रेपो दरों में बदलाव बाजार
को तुरंत प्रभावित करता है।
एसएलआर:-- इसका पूरा मतलब होता है स्टैचुटरी लिक्विड रेश्यो।
कैश रिजर्व रेश्यो की तरह कमर्शियल बैंकों को रिजर्व बैंक के
निर्देशानुसार एक निश्चित राशि, नकदी, सोना या सरकार
द्वारा मान्यता प्राप्त बॉन्डों में निवेश करना होता है। इस पर
रिजर्व बैंक नजर रखता है, ताकि बैंकों के उधार देने पर नियंत्रण
रखा जा सके। अगर सीधे शब्दों में समझें तो एसएलआर
वो नकदी होती है जिससे बैंकों को लोन बांटने से पहले सरकारी बॉन्ड
या फिर सोना खरीदना होता है। एसएलआर में कटौती के बाद बैंक
सरकारी बॉन्ड बेच सकते हैं और इस रकम का इस्तेमाल बैंक लोन
बांटने में कर सकते हैं।
बैंक रेट- जिस सामान्य ब्याज दर पर रिजर्व बैंक द्वारा अन्य
बैंकों को पैसा उधार दिया जाता है, बैंक दर कहलाती है। इसके माध्यम
से रिजर्व बैंक द्वारा साख नियंत्रण/क्रेडिट कन्ट्रोल
किया जाता है।
बचत बैंक दर- बैंक ग्राहकों की छोटी-छोटी बचतों पर बैंक
द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर को बचत बैंक दर कहा जाता है।
जमा दर- बैंक ग्राहकों की सावधि जमाओं पर दी जाने वाली ब्याज
दर को ‘जमा दर’ कहा जाता है।
कॉल रेट –
इस रेट पर बैंक अन्य बैंको से दैनिक उधार का लेन देन करते है।
प्राइम लैडिंग रेट (पी.एल.आर) – किसी भी बैंक के लिए प्राइम
लैडिंग रेट वह ब्याज दर है, जिस पर बैंक उस ग्राहक को जिसके
संबंध में जोखिम बहुत कम हो, को लोन देने को तैयार है। यह दर एक
प्रकार से आधारित ब्याज दर के रूप में कार्य करती है।
भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम
( Reserve Bank of India Act, 1934 ) 1934 के
प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को 5 करोड़ की अधिकृत
पूँजी से हुई। भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना के समय भारत के
गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलिंगटन थे।
रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित
किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित
किया गया। केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है जहां गवर्नर बैठते
हैं और जहां नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं। हालांकि प्रारंभ में यह
निजी स्वमित्व वाला था, 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर
भारत सरकार का पूर्ण स्वमित्व है।
केंद्रीय बोर्ड (Central Board)
रिज़र्व बैंक का कामकाज केंद्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा शासित
होता है। भारत सरकार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के अनुसार
इस बोर्ड को नियुक्त करती है। भारत सरकार 4 साल की अवधि के
लिए निदेशकों की नियुक्ति या नामित (Appointed/
nominated) करती है केन्द्रीय बोर्ड में फूल टाइम ऑफिसियल
डाइरेक्टरों (निदेशक) में एक गवर्नर और अधिकत्तम चार उप
गवर्नर होते है। गैर- सरकारी निदेशक यानि ( नॉन ऑफिसियल
डाइरेक्टरों) में सरकार विभिन्न क्षेत्रों से दस निदेशक और
दो सरकारी अधिकारियों को नामित (nominated) करती है
वहीं चार निदेशक का चयन चार स्थानीय बोर्डों में से प्रत्येक से
एक-एक लिये जाते हैं।
स्थानीय बोर्ड
आरबीआई के 4 स्थानीय (local) बोर्ड भी होते हैं जो स्थानीय
मामलों पर केंद्रीय बोर्ड को सलाह देते है और स्थानीय
सहकारी (cooperative) तथा घरेलू (indigenous)
बैंकों की प्रादेशिक और आर्थिक आवश्यकताओं में उनकी मदद करते
हैं केंद्रीय बोर्ड द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य
भी लोकल बोर्ड द्वारा किये जाते है। इस तरह के बोर्ड देश के चार
क्षेत्रों –मुंबई, कोलकात्ता चेन्नई और नई दिल्ली में हैं। प्रत्येक
बोर्ड में 5 सदस्य होते हैं जिनकी नियुक्ति केन्द्र सरकार चार साल
के लिए करती है।
फाइनेंसियल सुपरविशन (वित्तीय पर्यवेक्षण)-
रि ज़र्व बैंक यह कार्य बोर्ड फॉर फाइनेंसियल सुपरविशन (Board
for Financial Supervision) (बीएफएस) के दिशा- निर्देशों के
अनुसार करता है। इस बोर्ड की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक के
केंद्रीय निदेशक बोर्ड की एक समिति के रूप में नवंबर 1994 में
की गई थी। बीएफएस का प्राथमिक उद्देश्य वणिज्य
बैंकों (commercial banks), वित्तीय संस्थाओं (financial
institutions) और गैर- बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं (non-
banking finance companies) सहित वित्तीय क्षेत्र
की देखरेख करना है। इस बोर्ड का गठन केंद्रीय बोर्ड के चार
निदेशकों को सहयोजित सदस्य के रूप में दो वर्ष की अवधि के लिए
शमिल करके किया गया है ।आरबीआई के गवर्नर इसके अध्यक्ष
होते हैं। रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर इसके पदेन सदस्य हैं। बोर्ड
की बैठक सामान्यतः महीने में एक बार आयोजित
किया जाना आवश्यक है।
आरबीआई के प्रमुख कार्य-
1934 के भारत अधिनियम के तहत रिजर्व बैंक को एक केंद्रीय बैंक
के तौर पर कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए जो इस प्रकार है।
बैंक ऑफ इशू: सभी मूल्य की करेंसी जारी करने का एकमात्र
अधिकार भारतीय रिजर्व बैंक के पास है। आरबीआई
ही उसका विनिमय करता है और फटी-पुरानी करेंसी और
सिक्कों को नष्ट करता है।
मॉनेटरी अथॉरिटी (बैंकर्स टू गवर्नमेंट): भारतीय रिजर्व बैंक
का दूसरा महत्वपूर्ण कार्य सरकार के लिए बैंकर, एजेंट और
सलाहकार के रूप में कार्य करना है। जम्मू-कश्मीर को छोड़कर
आरबीआई केन्द्र सरकार और सभी राज्य सरकारों के एजेंट के रूप में
कार्य करती है। केन्द्र और राज्य दोनों जगहों में नए लोन फ्लोट
करने तथा सार्वजनिक लोन के प्रबंधन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक
सरकार की मदद करता है। यह सभी मौद्रिक नीति निर्माण
तथा बैंकिंग मामलों में सरकार के सलाहकार के रूप में कार्य करता है।
आरबीआई के अन्य प्रमुख कार्यों में
· बैंक रेट, ओपन मार्केट ऑपरेशंस और दूसरी गतिवधियों के
द्वारा व्यावसायिक बैंकों के क्रेडिट पर नियंत्रण रखता है। इससे
कीमतों और एक्सचेंज रेट को संतुलित स्तर पर बनाए रखने में मदद
मिलती है।
· विदेशी मुद्रा कोष का जरूरी स्तर बनाए रखने के लिए
विदेशी मुद्रा के सभी लेन-देन पर नजर रखता है और उन्हें नियंत्रित
करता है। जरूरत पड़े तो आरबीआई खुद ही विदेशी मुद्रा खरीद-बेच
सकता है।
· मुद्रा के प्रवाह पर नियंत्रण के लिए कैश रिजर्व रेशो
((सीआरआर)), बैंक रेट और स्पेशल लिक्विडिटी रेशो ((एसएलआर)
) को घटा-बढ़ा सकता है। सीआरआर वह राशि होती है जो हर बैंक
को आरबीआई के पास जमा रखनी होती है। इसके अलावा सोना,
सिक्युरिटीज और नकद का एक निश्चित हिस्सा भी रखना होता है,
जिसे एसएलआर कहते हैं। आरबीआई जिस दर पर दूसरे
बैंकों को उधार देता है, वह बैंक रेट कहलाता है।
· आरबीआई अन्य बैंको के परिचालन के लिए मानदंड भी तय
करती है। इसके साथ बैंकों के निरीक्षण का कार्य भी आरबीआई के
पास ही है। बैंक नियम का पालन कर रहे हैं तय
मानकों की अनदेखी कर रहे हैं आरबीआई यह भी सुनिश्चित करती है।
· आरबीआई का मुख्य उद्देश्य जनता का प्रणाली में विश्वास
बनाये रखना, जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा और लागत
प्रभावी बैंकिंग प्रदान करना है। भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक
आपूर्ति को भी नियंत्रित करता है और सकल घरेलू उत्पाद की तरह
आर्थिक संकेतकों पर भी नजर रखता है।
· रुपए तथा सिक्कों का डिजाइन तैयार करना भी आरबीआई के
कार्यों के अंतर्गत ही आता है ।
कार्यालय
आरबीआई19 क्षेत्रीय कार्यालय तथा 9 उप कार्यालय हैं
जिनमें अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं।
National Bank for Agriculture and Rural
Development (NABARD) यानि राष्ट्रीय कृषि विकास बैंक
कि स्थापना कब की गयी?
Ans. भारत सरकार की पहल पर भारतीय रिज़र्व बैंक
द्नारा योजना आयोग, के पूर्व सदस्य श्री. बी. सिवरामन
की अध्यक्षता में कृषि ग्रामीण विकास के लिए लोन व्यवस्थाओं
की समीक्षा हेतु समिति गठित की गयी, जिसने अपनी प्रारम्भिक
रिपोर्ट 28 नवम्बर 1979 को पेश की, समिति ने एक
ऐसी संस्था की परिकल्पना की, जिसका ध्यान ग्रामीण विकास हेतु
लोन आवश्यकताओं पर केन्द्रित हो, समिति ने राष्ट्रीय कृषि और
ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की सिफारिश की।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम द्वारा 12 जुलाई
1982 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना हुई।
प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी द्वारा नाबार्ड 05 नवम्बर 1982
को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
Q.2 बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानि Insurance
Regulatory and Development Authority किस क्षेत्र के
लिए एक नियामक निकाय है?
Ans. Insurance Regulatory and Development
Authority यानि इरडा बीमा क्षेत्र के लिए एक नियामक निकाय
है। इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा के वर्तमान चेयरमैन टीएस विजयन है।
Q.3 आधुनिक अर्थशास्त्र का जनक किन्हें माना जाता है?
Ans. एडम स्मिथ को आधुनिक अर्थशास्त्र का जनक
माना जाता है। आडम स्मिथ मुख्यतः अपनी दो रचनाओं के लिये जाने
जाते हैं।
· थिअरी आफ मोरल सेंटिमेन्ट्स (The Theory of Moral
Sentiments (1759)) तथा
· ऐन इन्क्वायरी इन्टू द नेचर ऐण्ड काजेज आफ द वेल्थ आफ
नेशन्स (An Inquiry into the Nature and Causes of
the Wealth of Nations (1776))
Q.4 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितम्बर 2014 को घोषित
मॉनिटरी पॉलिसी में दरों में क्या परिवर्तन किया है?
Ans. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितम्बर 2014 को घोषित
मॉनिटरी पॉलिसी में दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। रिजर्व बैंक
ने रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और सीआरआर तीनों में कोई बदलाव
नहीं किया है।
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 8 फीसदी, रिवर्स रेपो रेट को 7
फीसदी पर बरकरार रखा। आरबीआई ने सीआरआर को भी 4
फीसदी पर बरकरार रखा है। वहीं आरबीआई ने एसएलआर में
भी कोई बदलाव नहीं किया है और ये 22 फीसदी पर बरकरार है।
Q.5 हाल ही में इंटरनेशनल क्रेडिंट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पुअर्स
या एसएंडपी ने भारत की रेंटिग में क्या परिवर्तन किया है?
Ans. इंटरनेशनल क्रेडिंट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पुअर्स
या एसएंडपी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत देते हुए
भारत कि रेटिंग को निगेटिव से बढ़ाकर 'स्थिर' कर दिया है।
एजेंसी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार
को मिला भारी बहुमत उसे आर्थिक सुधारों को लागू करने में मदद
करेगा। अप्रैल 2012 में एसएंडपी ने भारत की रेटिंग घटाकर निगेटिव
कर दी थी। इसे निवेशकों में भारत के प्रति विश्वास की कमी के रूप
में देखा गया था।
Q.6 ग्लोबल क्रेडिंट रेंटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पुअर्स
या एसएंडपी नें हाल ही में किन भारतीय बैंकों का आउटलुक बढ़ाकर
स्टेबल कर दिया है।
Ans. एसएंडपी ने आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक
महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक
समेत 11 बैंकों का आउटलुक बढ़ाया है। हालांकि सिंडिकेट बैंक और
इंडियन ओवरसीज बैंक का आउटलुक अभी भी निगेटिव है।
इसके अलावा एसएंडपी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनएचपीसी,
एनटीपीसी, टीसीएस, पावर ग्रिड और ओएनजीसी जैसी भारतीय
कंपनियों का भी आउटलुक स्टेबल कर दिया है।
Q.7 वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ कौन है?
Ans. इस समय सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ है। बिल
गेट्स और स्टीव बॉमर के बाद नडेला माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनने
वाले तीसरे व्यक्ति हैं।
Q. 8 आरबीआई ने फाइनैंशल ईयर 2015 के लिए जीडीपी ग्रोथ के
कितने फीसदी रहने का अनुमान लगाया है?
Ans. आरबीआई ने फाइनैंशल ईयर 2015 के लिए जीडीपी ग्रोथ
5.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई के मुताबिक
वित्त वर्ष 2016 में जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहने का अनुमान
है।
Q.9 न्यू शेकेल' किस देश की करेंसी है?
Ans. न्यू शेकेल' इजराइल की करेंसी है ।
Q.10 वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो
के चैयरमेन कौन है?
Ans. इस समय इसरो के चेयरमैन डॉक्टर के. राधाकृष्णन है।
Q.11 भारत के मंगल अभियान का नाम क्या है?
Ans. भारत के मंगल अभियान का नाम 'मार्स आर्बिटर
मिशन' (MOM) है जिसे मंगलयान भी कहा जा रहा है।
Q.13 हाल ही में किस बीमारी को World Health
Organization (WHO) ने विश्व आपदा घोषित किया है?
Ans. इबोला को World Health Organization (WHO) ने
विश्व आपदा घोषित किया है। लाइबेरिया में इबोला के चलते
इमरजेंसी का ऐलान भी किया गया है।
Q.14 रिज़र्व बैंक के कामकाज के लिए केंद्रीय निदेशक बोर्ड
को कौन नियुक्त करता है?
Ans. रिज़र्व बैंक के कामकाज के लिए केंद्रीय निदेशक बोर्ड
को भारत सरकार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के अनुसार नियुक्त
करती है।
Q.15 रिज़र्व बैंक में फाइनेंसियल सुपरविशन के लिए बोर्ड फॉर
फाइनेंसियल सुपरविशन (बीएफएस) की स्थापना कब की गयी?
Ans. इस बोर्ड की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय
निदेशक बोर्ड की एक समिति के रूप में नवंबर 1994 में की गई थी।
आरबीआई के गवर्नर इसके अध्यक्ष होते हैं। रिज़र्व बैंक के उप
गवर्नर इसके पदेन सदस्य हैं। बोर्ड की बैठक सामान्यतः महीने में
एक बार आयोजित किया जाना आवश्यक है।
1. कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाला आईसी चिप्स
किसका बना होता है ?
Ans- सिलिकॉन
2. भारत का सिलिकॉन वैली कहॉ स्थिति है ?
Ans- बंगलौर
3. कम्प्यूटर विज्ञान मे पीएचडी करने वाले प्रथम
भारतीय कौन है ?
Ans- डॉ राजरेड्डी
4. विश्व का सबसे बड़ा कम्प्यूटर नेटवर्क का नाम
बताएं ?
Ans- इंटरनेट
5. कम्प्यूटर मे प्रोग्राम
की सूची को क्या कहा जाता है ?
Ans- मेन्यू (Menu)
6. रेलवे मे प्रथम कम्प्यूटर रिजर्वेशन
पद्धति कहां लागू की गई थी ?
Ans- नई दिल्ली में
7. गणना संयन्त्र एबाकस (Abacus) का आविष्कार किस
देश में हुआ था ?
Ans- चीन
8. विश्व की प्रथम महिला कम्प्यूटर प्रोग्रामर होने
का श्रय किसे जाता है ?
Ans- एडा ऑगस्टा, (अमेरिका)
9. वाई टू के (Y2K) की समस्या से प्रभावित विश्व
का एकमात्र देश कौन था ?
Ans- जाम्बिया
10. विश्व में सर्वाधिक कम्प्यूटरों वाला देश का नाम
बताएं ?
Ans- सं. रा. अमरीका
11. वह कौनसी प्रथम भारतीय पत्र/पत्रिकाएं है
जो इंटरनेट पर उपलब्ध हुई ?
Ans- द हिन्दु और इंडिया टुडे
12. इंटरनेट पर विश्व का प्रथम उपन्यास कौनसा है ?
Ans- राइडिंग द बुलेट, लेखक-स्टीफन किंग
13. विश्व की प्रथम वर्चुअल समाचार वाचिका का नाम
बताएं ?
Ans- एनानोवा
14. इंटरनेट का सम्राट किसे कहा जाता है ?
Ans- मासायोशी सन को
15. देश की पहली अन्तर्राष्ट्रीय इंटरनेट
सेवा उपलब्ध कराने वाली कम्पनी है ?
Ans- मंत्र ऑन लाईन
16. इंटरनेट पर जनगणना करने वाला विश्व
का पहला देश कौनसा है ?
Ans- सिंगापुर
17. विश्व में सबसे कम उम्र के वेब डिजाइनर होने
का गौरव किसने प्राप्त किया ?
Ans- अजय पुरी
18. ‘परम पद्म’ भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली सुपर
कम्प्यूटर है। इस सुपर कम्प्यूटर का विकास किसके
द्वारा किया गया है ?
Ans- पुणे स्थित सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग
(सी-डेक)
19. कम्प्यूटर में किसी शब्द की लम्बाई किससे
नापी जाती है ?
Ans- बिट्स
20. सूचना राजपथ किसे कहते हैं ?
Ans- इंटरनेट
21. इंटरनेट के आविष्कारक कौन माने जाते है ?
Ans- डॉ. विंट सर्फ
22. विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस कब
मनाया जाता है ?
Ans- 2 दिसम्बर
23. भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की सर्वाधिक
संख्या किस राज्य में है ?
Ans- महाराष्ट

No comments:

Post a Comment